उत्तर प्रदेश सहारनपुर

एसपी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मैनपुरी की सांसद का जन्मदिन

 

फैसल सलमानी की बेटियां भी रही शामिल

सहारनपुर न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की तथा समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे सपाइयों ने सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन फैसल सलमानी की बेटी नबिया सलमानी और अरिशा सलमानी व सपाइयों ने केक काटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी।

पूर्व मंत्री ने किया कार्यक्रम को संबोधित

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि डिम्पल यादव संघर्षशील राजनेता होने के साथ ही महिलाओं की रोल माडल है। जिन्होंने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव मे केन्द्र व प्रदेश सरकार की पूरी ताकत झोंक देने व सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद रिकॉर्ड मतो से जीत हासिल कर साबित कर दिया कि लोकतंत्र को कोई भी ताकत समाप्त नही कर सकती तथा जनता के सहयोग से कोई भी सफलता हासिल की जा सकती हैै

पूर्व महानगर अध्यक्ष व महिलासभा की जिलाध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे

     पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, नि महानगर अध्यक्ष आजमशाह व महिलासभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि सांसद डिम्पल यादव ने जिस तरह समूचे यादव परिवार को एकजुट करने का काम किया है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की तानाशाही व गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं उसके बल पर समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव मे अप्रत्याशित सफलता हासिल कर भाजपा का सफाया करेंगी।

     हसीन कुरेशी, मांगेराम कश्यप, अब्दुल गफूर, इंजीनियर बृजेश शर्मा, संदीप यादव, मोहम्मद हुसैन जिलानी, राम कुमार विश्वकर्मा, नदीम कुरैशी, जुमला सिंह, प्रवेश प्रधान, राम कुमार, जमीन फॉर मैन, आफताब, वासिल, तौमर, अदना चौधरी, बलवरी सिंह यादव, सिद्धार्थ यादव, रिहान प्रधान, इरशाद सलमानी, हाजी खुर्शीद, अब्दुल रहमान, जाहिद हसन, सनोवर जहान,  अमरीश चौटाला, साबीरनी, संगीता, सुदेसों, सुरैया, मंजू, रानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *