उत्तर प्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सहारनपुर से हजारों कांग्रेसी लोनी के लिए पहुंचे।

 

सहारनपुर I अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा ने आज दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया I आज में शामिल होने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनपद से कांग्रेसजन बसों द्वारा लोनी के लिए रवाना हुए I

 

कांग्रेसजनों को लेकर बसें सहारनपुर, नकुड, गंगोह, देवबंद, बेहट, रामपुर, सरसावा, छुटमलपुर, गागलहेड़ी, नागल, ननौता, तीतरों, चिलकाना आदि से तड़के जोरदार नारेबाजी करते व उत्साह से भरे हुए कांग्रेसजन गाजियाबाद लोनी के लिए रवाना हुए I

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हम ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने I जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन 40 बसों में सवार होकर लोनी पहुंचे और इनमें से बहुत से यात्री उत्तर प्रदेश की तीनों दिन की यात्रा में शामिल रहेंगे और जब यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी तब ही अपने घरों को लौटेंगे I

जनपद से यात्रा में शामिल होने के लिए दोनों अध्यक्षों चौधरी मुजफ्फर अली, वरुण शर्मा के साथ चौ. मेहरबान आलम, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, रणधीर सिंह चौहान, सचिन कांबोज, राहत खलील, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, धर्मवीर जैन, नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल जोशी, अशोक शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, सोनू पठान, अक्षय चौधरी, नसीब खान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पराग चौधरी, सोमपाल कश्यप, आरिफ सिद्दीकी, अजय त्यागी, नवाब प्रधान, अतर सिंह सैनी, अभिषेक सैनी, सतपाल बर्मन, संदीप सिंह, अजय सैनी, छत्रपाल सैनी, पदम सिंह, इकराम खान, दानिश खान, आरिफ मंसूरी, नरेश जाट, वीरसेन उपाध्याय, दीपक सैनी, खान चंद, राजवीर सिंह, आशीष, विकास, अकाश सैनी, आदित्य सैनी, धर्मेंद्र, डॉक्टर भवर, रामकुमार सैनी, निक्की, उपेंद्र, सुरेंद्र सैनी, सागर सैनी, विकास, संजय प्रजापति, मिंटू, रोहित, त्रिलोक सैनी, मनोज सैनी, जितिन शर्मा,जावेद, शादाब, शोएब, शमशीर, इसरार, फरमान, इकराम, इंतजार, जावेद, संदीप राणा, अमित राणा, जाकिर, इनाम सुफियान, अनुभव चौधरी, रंजन चौधरी, रितिक राठौर, राशिद, साहिल, मुनव्वर, रजत चौधरी, धर्मेंद्र उपाध्याय, सचिन सिंह, राजीव सिंह आदि मुख्य रूप से अपने-अपने साथियों सहित रवाना हुए I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *