कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरामंजपुर लगभग एक माह पूर्व ग्राम प्रधान और उसके परिवार पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी शामली को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव हुरामंजपुर निवासी विजेंद्र सिंह वर्तमान प्रधान हैं। लगभग एक माह पूर्व गांव में फॉकिंग करते वक्त पूर्व प्रधान अनिल ने ग्राम प्रधान के परिवार पर दर्जनों लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने एक आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था और फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने फरार आरोपी निशांत और लोकेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।