उत्तर प्रदेश शामली

प्रमुख समाज सेवी भारत शर्मा ने पत्रकारों का फूलों की मलाओ से किया सम्मानित

  1. प्रमुख समाज सेवी भारत शर्मा ने पत्रकारों का फूल

    मलाओ से किया सम्मानित

  2. कैराना। सत्यता की राह पर चलकर पत्रकारिता करने वाले हिंदी समाचार पत्र प्रवेज केसरी के संस्थापक मरहूम मोहम्मद सलीम अहमद के पुत्र युवा पत्रकार गुलवेज आलम संपादक परवेज केसरी को फूलों की माला पहना कर प्रमुख समाजसेवी भारत शर्मा ने सम्मानित किया।
  3. बुधवार को धर्मार्थ औषधालय ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी भारत शर्मा के सौजन्य से कस्बे के गौशाला रोड स्थित धर्मार्थ औषधालय ट्रस्ट कार्यालय पर जनता रसोईघर का आयोजन किया गया। इस दौरान निपक्ष पत्रकारिता करने वाले व भू माफिया, स्मैक तस्कर, हथियार तस्कर, राशन माफिया, अपराध में संलिप्त एवं समाज में छिपे गद्दारों को अपनी बेबाक कलम के माध्यम से उजागर करने वाले युवा पत्रकार गुलवेज आलम को प्रमुख समाज सेवी भारत शर्मा ने मंच पर बुलाकर फूलों की माला पहना कर सम्मानित किया। वहीं युवा पत्रकार गुलवेज आलम ने प्रमुख समाजसेवी भारत शर्मा का आभार व्यक्त किया। बता दें कि प्रमुख समाज सेवी भारत शर्मा शामली जनपद में लगभग 10 वर्षों से निष्ठा भाव के जन समाज कल्याण सेवा में तत्पर सदैव है। अन्य सेवा जैसे रक्तदान सेवा, दिव्यांग सेवा, गौ माता सेवा, वानर सेवा वरिष्ठ नागरिक सेवा, अंतिम यात्रा सेवा, इत्यादि सेवाएं सम्मिलित हैं। गरीब बेसहारा लोगों के लिए प्रमुख समाज सेवी भारत शर्मा ने जनता रसोई का प्रारंभ कस्बे में प्रथम बार किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविन्द दृष्टा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। मंच का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने द् किया। जनता रसोई का शुभारंभ अरविन्द दृष्टा, पालिका अध्यक्ष अनवर हसन पुत्र अनम हसन, पूर्व पालिका अध्यक्ष राशिद अली ने फीता काटकर किया। जनता रसोई में प्रमुख समाज सेवी भारत शर्मा के द्वारा रोजाना एक रुपए में भरपेट भोजन सिर्फ और सिर्फ गरीब असहाय लोगों के लिए ट्रस्ट परिसर में भोजन वितरण किया जाएगा, भोजन वितरण का समय दोपहर १२ बजे से दोपहर २ बजे तक रहेगा। इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया सेंटर के उपाध्यक्ष फरमान अली, सचिव नदीम चौधरी, कोषाध्यक्ष शाहनवाज मलिक, साजिद राणा, सूहेब खान आदि पत्रकार गण मौजूद रहे। वही इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलामहामंत्री पुनीत द्विवेदी, प्रधान इतेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, संजय शर्मा एडवोकेट, एम. के. सिराजी, रविश, सालिम, आजाद मलिक, अशोक वर्मा, कुमारी फौजिया सिराजी, अकरम खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *