उत्तर प्रदेश शामली

छोटी गलियों से भी होगा कूड़ा कलेक्शन, कल से दौड़ेगी कूड़ा कलेक्शन रिक्शा

छोटी गलियों से भी होगा कूड़ा कलेक्शन, कल से दौड़ेगी कूड़ा कलेक्शन रिक्शा

 

कांधला,

नगर पालिका परिषद में कूड़ा कलेक्शन करने के लिए लाखों की कीमत की 8 कूड़ा कलेक्शन ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान नगर के लोगों को कूड़ा एकत्रित करने के लिए डस्टबिन भी वितरित किए हैं। नगर पालिका परिषद में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर की संकीर्ण गलियों में कूड़ा कलेक्शन करने के लिए 8 ई-रिक्शा को क्रय किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष हाजी वाजिद हसन व अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से 8 नवीन कूड़ा कलेक्शन ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही नगर पालिका ने घर घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए 10,000 नए डस्टबिन को विक्रय किया। जिन्हें नगरपालिका परिषद के अधिकारियों के द्वारा नगर के विभिन्न वार्ड वासियों को मौके पर बुलाकर वितरित किया गया। और उन्हें कूड़ा एकत्रित कर रिक्शा में डाले जाने के लिए भी प्रेरित किया। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते बताया कि नगर के 25 वार्ड में अधिकांश गलियां संकरीन थी, जहां से कूड़ा कलेक्शन करना घटनाएं का कार्य था। ऐसे में कूड़ा कलेक्शन करने के लिए नगर पालिका के द्वारा 290000 की लागत से 8 ई-रिक्शा कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदी गई। जबकि घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए 10,000 डस्टबिन भी खरीदे गए। इस पहल से नगर में स्वच्छ भारत अभियान व्यापक स्तर पर सफल होगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन, अकरम अंसारी, अमरीश कुमार ,सफाई निरीक्षक शैशील मलिक, आरिफ, समीम, सभासद संजय मित्तल, इंद्रपाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *