उत्तर प्रदेश शामली

वार्ड 17 में सड़क व नाली बदहाल, नहीं हुआ 5 वर्ष में विकास

वार्ड 17 में सड़क व नाली बदहाल, नहीं हुआ 5 वर्ष में विकास

 

कांधला. _निकाय चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे सभासद के दावे और वादों का आंकलन भी शुरू हो गया है। मौजूदा वक्त में चुनावी दंगल में उतरे सभी राजनैतिक खिलाड़ी अपने आपको सभी का हमदर्द बता रहे हैं तो वोटर पिछले पांच साल के कार्यकाल का आंकलन भी कर रहे हैं। दावे और वादों में कितनी सच्चाई रही इस बात की चर्चाएं भी आपसी चल रही हैं।_ _देखना है कि इस चुनावी सीजन में महारथ हासिल करने वाला सभासद लोगों की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरेगा। वार्ड नंबर 17 की बात करें तो पूर्व में_ _सभासद रहे कई लोग यहां से_ _चुनाव लड़ रहे हैं। जो अपने_-अपने कार्यकाल में हुए विकास _कार्यों का गुणगान कर जनता को फिर से भरोसे में लाना चाहते हैं।_ _यह चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा यह अलग की बात है,_ _लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा यहां_ _गंदगी जो पिछले पांच साल में दूर नहीं हो पाई, वह जनता की नजरों में ताजा हो गई है।_

_वार्ड नंबर 17 में आने वाले इमरान नगर में गंदगी फैली हुई है। यहां पड़े खाली प्लाट में_ _मुहल्ले भर का कचरा भरा जाता है। इससे संक्रामक बीमारियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। पिछले पांच साल में जो विकास कार्य हुए हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं,_ _लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या का समाधान नहीं हो सका यहाँ के लोग जीवन जापान दैनिक_ _मजदूरी के अलावे छोटे कारोबार के माध्यम से होता है। लेकिन समय पर सफाई नहीं होने के कारण बदबूदार वातावरण का सामना करना पड़ता है।_

_वार्ड वासियो का कहना है की काफी बार सभासद नगरपालिका मे शिकायत के बाद भी खाला का निर्माण नहीं हो पाया है हल्की बारिस होने पर पुरे वार्ड मे बारिस का पानी भरजाता है जिससे आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ता है खाले की सफाई तक नहीं की जाती है_ _नगरपालिका मे. काफ़ी बार_ _शिकायत की लेकिन नगरपालिका प्रशासन सुनना भी पसंद नहीं करते वार्ड को चकाचक करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है। लोग अंधेरे में आते जाते हैं। नल ख़राब है सड़क निर्माण नहीं हुई वर्ष वासियो ने कहा 5 वर्षों में विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा किया गया है।_

_गलियों में लगाया गया स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब रहने के कारण लोगों को अंधेरे में जाना पड़ता है। पांच वर्षों में विकास तो नही हुआ लेकिन हमलोगों के साथ मजाक जरूर हुआ है। वहीं कचरे को वही छोड़ दिया जाता है जिसके कारण पुन: कचरा नाली में चला जाता है।सफाई कर्मी द्वारा कभी कभार नालियों की सफाई की जाती है।नियमित रूप से साफ-सफाई होना चाहिए सफाई कर्मी वार्ड क्षेत्र के मुख्य गली और रास्ते पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं, जिसके कारण अन्य स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। दुर्गंध से आना जाना बाधित हुआ है_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *