उत्तर प्रदेश शामली

दिव्यांगों को दीपक मोमबती किट देकर दीपावली महापर्व कार्यक्रम का आयोजन किया-

 

स्टार यूनिवर्स मिडिया न्यूज एजेंसी 

विजीलेंस दर्पण समाचारपत्र संवाददाता

दिव्यांगों को दीपक मोमबती किट देकर दीपावली महापर्व कार्यक्रम का आयोजन किया—-शामली दिनांक 21-10-2022 दिन शुक्रवार को दिव्यांगजन समर्पित संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली उत्तरप्रदेश द्वारा शुभ दीपावली राष्ट्रीय महापर्व पर दीप, मोमबती, सरसो का तेल शीशी सहित किट बनाकर वितरण किया गया। कार्यक्रम माजरा रोड निकट भेसवाल बस स्टैंड के सामने सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने दिव्यांग भाई बहनों को दीपक किट वितरण की।अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली पर्व आमजन के साथ दिव्यांगजन भी खुशी से मनाए इसलिये हमने किट वितरण आज की। हम सब दिव्यांगों के साथ है। जिलाध्यक्ष विकास कौशिक व जिला उपाध्यक्ष ने नन्द किशोर मित्तल को पटका पहनाकर स्वागत किया। टीम कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया। 21 किट आज वितरण की गई है। टीम कार्यकर्ता सोनू कुमार, विजय कुमार, सोमपाल सरोहा, तेजपाल, विकास कुमार सदस्य मोजुद रहे।

Report :Shahnawaz malik 

No 8266882194

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *