उत्तर प्रदेश शामली

एएसपी नायक ओपी सिंह व एडीएम संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा

एएसपी नायक ओपी सिंह व एडीएम संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा

 

शामली। जनपद के होनहार एएसपी नायक ओपी सिंह व एडीएम संतोष कुमार सिंह ने शामली में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया, बता दे कि महापर्व दीपावली व आगामी त्योहारों के मद्देनजर श्री ओपी सिंह ने प्राशनिक अधिकारियों के साथ जनपद शामली मे पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

आपको बता दे कि एएसपी ओपी सिंह अपनी तेज़ तर्रार कार्यप्रणाली व कुशल कार्यशेली के चलते जनता व प्रशासन में सभी के चहेते बन चुके है।

श्री सिंह की अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली को लेकर जनपद मे सिंघम व नायक वाली छवि स्थापित हो गयी है। इसी क्रम में आज श्री ओपी सिंह ने अपनी “अपराध मुक्त जनपद” मुहिम के चलते जनपद शामली के मुख्य बाज़ारो व मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त कर स्थिति का जायज़ा लिया। गश्त के दौरान एएसपी के साथ अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सी ओ सदर बिजेंद्र सिंह भड़ाना, शामली कोतवाली प्रभारी व अन्य प्रशानिक अधिकारी दिखाई दिए।

श्री सिंह आगामी त्योहारों के सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर गम्भीर नज़र आ रहे है जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था पर उनकी पैनी नज़र बनी हुई है।

विजिलेंस ब्यूरो
राष्ट्र सेवा को समर्पित हिन्दी पाक्षिक समाचारपत्र
https://vigilancedarpan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *