उत्तर प्रदेश शामली

नारायणी सेवा संस्थान द्वारा श्री राम कथा की अमृत वर्षा परम श्रद्धेय

शामली। नारायणी सेवा संस्थान द्वारा श्री राम कथा की अमृत वर्षा परम श्रद्धेय

पंडित विपिन भारद्वाज के मुख से की जा रही है।

 

नारायणी सेवा संस्थान ट्रस्ट शामली द्वारा आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम कथा की अमृत वर्षा की गई। गत 6 दिनों से श्री राम कथा चल रही थी। जिसकी अंतिम दिन विजय कौशिक समाजसेवी द्वारा कथा का समापन किया गया। उन्होंने महा आरती की।

कथा स्थल जहांवीर माडी गोगा पीर गगन विहार कैराना रोड पर चल रही थी। कथा की अमृत वर्षा परम श्रद्धेय पंडित विपिन भारद्वाज द्वारा की जा रही थी आज उन्होंने बताया कि श्री राम कथा यह सिखाती है। हमारा किस प्रकार का जीवन होना चाहिए। किस प्रकार का प्यार होना चाहिए। भाई के प्रति, पत्नी की प्रति, मां-बाप के प्रति, मित्रता के प्रति, किस प्रकार के हमारे संस्कार होने चाहिए। हमें श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। परंतु कोई भी आज के समय में उनके आदर्शों पर चलने को तैयार नहीं है। वह पतन की ओर जा रहा है। घर परिवार में संस्कार नहीं रहे। हर घर में रावण बैठा है। जो परिवार का नाश कर रहा है। हर घर में लक्ष्मण बैठा है जो पाप कर रहा है। हमारी बुद्धि को ना जाने क्या हो गया।

हमें अपने देश को बचाना है। इसलिए रावण को देश से निकाल दो। और सही चुनाव करके श्री राम को लाओ। उसी में सभी का कल्याण है। आज के समय में कोई भी सुरक्षित नहीं है। परंतु हम सुरक्षित जब हो सकते हैं। हमें ऐसा राजा मिले जो सभी का ख्याल रखता हो। सभी के लिए प्रेम रखता हो। देश उन्नति के बारे में सोचता हो। हमें अपने अहंकार को छोड़कर श्री राम की शरण में जाना पड़ेगा। जहां पर आपका सभी का कल्याण ही कल्याण है। रावण का मारा जाना उसका कारण उसका भाई भेदी रहा। इसका भेद श्री राम को बताया। कथा में अपार भीड़ रही। श्रोता ने कथा का आनंद उठाया।

दिनांक 3 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे श्री दुर्गा सप्तमी की कथा का वर्णन किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदुमन गोयल पंडित मनीष कौशिक, राजीव गर्ग, डॉक्टर उमंग अग्रवाल, दीपक कौशिक एडवोकेट, सीमा कौशिक, मुकेश अग्रवाल, विवेक सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *