उत्तर प्रदेश शामली

दिल्ली में यमुना पुल से ट्रेनों का संचालन किया बंद

स्टार यूनिवर्स मिडिया न्यूज एजेंसी

विजीलेंस दर्पण समाचारपत्र संवाददाता

जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन दिल्ली से की स्थगित

शामली। सोमवार को यमुना नदी में छोड़े गए 2.81 लाख क्यूसेक पानी आज खतरे के निशान से ऊपर पहुंने के बाद दिल्ली से यमुना पुल से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्थान से शाहदरा रेलवे स्टेशन से शामली और सहारनपुर के लिए संचालित की गई। पहाड़ों पर बारिश होने के बाद यमुना नदी में 2.81 लाख क्यूसेक पानी सोमवार को छोड़ दिया गया था। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद यमुना नदी से दिल्ली और शाहदरा के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि पुरानी दिल्ली से मंगलवार को शाम 5:30 बजे शामली होकर सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली- शामली होकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 49929 , 4466, और 4999 को शाहदरा से संचालित किया गया। दिल्ली से चलने वाली 49929 रात्रि 9 बजे, 4466, रात्रि 11 बजे और 4999 रात्रि 12 बजे शामली आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *