उत्तर प्रदेश शामली

एएसपी ओपी सिंह ने देर रात किया महिला थाने का निरीक्षण

एएसपी ओपी सिंह ने देर रात किया महिला थाने का निरीक्षण

शामली मध्यरात्रि एएसपी ओपी सिंह ने शामली महिला थाना पहुंचकर निरीक्षण किया।

श्री ओपी सिंह ने महिलाओं सम्बंधित बढ़ते अपराध पर चिंता जताई, आये दिन घरेलू हिंसा दहेज लोभियों द्वारा महिलाओं की हत्या करना, उत्पीड़न, छेड़ छाड़ व शारिरिक शोषण आम बात बन चुकी है वही दिन प्रतिदिन महिलाओ व युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले भी बढ़ते ही जा रहे है, मुख्यतः इन बिंदुओं पर ज़ोर देते हुए श्री ओपी सिंह ने कहा कि ऐसें मामले भी सामने आते है जिसमे महिलाओं द्वारा कानून का दुरुपयोग कर ससुराल या अन्य व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा लिखवा दिया जाता है ऐसे मामलों की गहनता से जांच कर निष्पक्ष कार्यवाही अमल में लानी चाहिए वही श्री ओपी सिंह ने कहा कि दोषी कानून से बचना नही चाहिए व निर्दोष को आंच आनी नहीं चाहिए,
साथ ही एएसपी ने अपनी कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाते हुए रजिस्टर व फाइलों का गहनता से निरीक्षण किया व ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी व अन्य पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विजिलेंस ब्यूरो
राष्ट्र सेवा को समर्पित हिन्दी पाक्षिक समाचारपत्र
https://vigilancedarpan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *