उत्तर प्रदेश कैराना शामली

यमुना के जलस्तर में फिर से हुई वृद्धि

विजिलेंस दर्पण समाचार पत्र संवाददाता  कैराना। यमुना के जलस्तर में सोमवार को एक बार फिर आधा मीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यमुना में सोमवार को 9 हजार 534 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया है। हालांकि इतनी वृद्धि यमुना में सामान्य है।

यमुना के जलस्तर में पिछले कई दिन से गिरावट दर्ज की जा रही थी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में गत दिवस 18 हजार 728 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया था। जिस पर सोमवार को यमुना के जलस्तर में 88 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद जलस्तर 228.80 मीटर से बढ़कर 229.68 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 9 हजार 534 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया है। संवाद
जहांगीर बने भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष
कैराना। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गांव गंदराऊ निवासी जहांगीर चौधरी को युवा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। गांव गंदराऊ में सोमवार को जहांगीर चौधरी के आवास पर बैठक हुई। इसमें भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर राजू सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान युवा कार्यकारिणी का विस्तार कर गंदराऊ निवासी जहांगीर चौधरी को कैराना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त फुरकान चौधरी को ब्लॉक महासचिव व गांव भूरा निवासी राकिब को ब्लॉक सचिव बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता हाजी शाहद्दीन ने की तथा संचालन अजय पिंडौरा ने किया। इस दौरान मंडल महासचिव अब्बास प्रमुख, तहसीन, आलमद्दीन, सलीम, मुनव्वर आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *