Uncategorized

खिदमत ए आवाम समिति ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर संगठन के कार्यालय पर धुमधाम से फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा

कैराना

खुरगान रोड चादं मस्जिद के पास खिदमत ए आवाम समिति रजि कैराना के मुख्य कार्यालय पर राष्टीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया सभी ने मिलकर राष्ट्रगान पढा प्रोग्राम की शुरुआत मदरसे के एक बच्चे ने नाअते पाक से की. कैराना के मशहूर शायर फुरकान खान ने शेर पढ़ते हुए कहा
ताज सर से ना कभी उतरने देंगे
जुल्म की आग से तुझको ना गुजरने देंगे
जान दे देंगे तेरे वास्ते अपनी लेकिन
ए वतन हम कभी तुझको ना बिखरने देगें


क्या मरते हो यारो सनम के लिए
न देगी दुपट्टा कफन के लिए
मरना है तो मरो वतन के लिए
तिरंगा तो मिलेगा कफन के लिए
आज के भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं जिसे पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है फरीदी ने सभी से अपील की जैसे हम सब मिलकर ईद होली दीपावली मनाते हैं ऐसे ही मिलजुलकर खुशी के साथ स्वतंत्रता दिवस भी मनायें !
प्रोग्राम का संचालन रिजवान अली एडवोकेट ने किया इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष कलीम सिद्दीकी। महासचिव अहसान अली सैफी। कोषाध्यक्ष डा ताजीम।सचिव अफसरुन अहमद। मौहम्मद शाहनवाज।मौहम्मद राशिद। पत्रकार एकता संगठन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी। सलीम फारूकी। सलीम चौधरी। महताब शानू। इरफान चौधरी। पुनीत गोयल। गुलवेज आलम। फारूख फरीदी।
कारी मौहम्मद युनूस। हाजी अजीम। रिजवान फरीदी। आमिर खान। फारूख मलिक। आरिफ राई। बिलाल एडवोकेट। सालिम अंसारी। मुसतकीम फरीदी। चादुं। तालिब सिद्दीकी। समीर राई। फैजान अहमद। आदि सैकड़ों लोग मोजुद रहे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *