उत्तर प्रदेश सहारनपुर

सहारनपुर डीएम ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर कितना हर्षोल्लास दिखाया

 

स्टार यूनिवर्स मीडिया न्यूज़ एजेंसी

विजिलेंस दर्पण समाचार पत्र संवाददाता न्यूज़ ब्यूरो

डीएम अखिलेश सिंह ने देशभक्ति गीत का किया शुभारंभ

बोले जिलाधिकारी: तिरंगा यात्रा का मक़सद आजादी के प्रति लोगों को करना है जागरूक

सहारनपुर
75वें आजादी के अमृत महोत्सव में हर कोई सराबोर है। क्या आम क्या खास सभी आजादी के अमृत महोत्सव को हर्ष उल्लास के साथ मना रहे हैं। रैलियां निकाली जा रही हैं, हर घर पर राष्ट्र की शान तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कर्मचारियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा डीएम कार्यालय से शुरु होकर कलेक्ट्रेट के चारों ओर निकाली गई। जिलाधिकारी स्वंय तिरंगा लेकर जोश खरोश के साथ कर्मचारियों के संग आगे चलते चले दिखाई दिए। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद ज़्यादा से ज्यादा लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम से जोड़ना है ताकि युवाओं को अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आजादी की कीमत पहचानने के का अवसर प्रदान हो सके, इस लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा देशभक्ति गीत डीएम अखिलेश सिंह द्वारा लॉन्च कराया गया। देशभक्ति गीत को लेकर डीएम अखिलेश सिंह ने महासंघ के पदाधिकारियों को बधाई दी है।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी, नीरू सिंह,अनिप कुमार, सर्वर सिद्दीकी, अर्जुन सिंह त्यागी, तथा महासंघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और विज्ञापन लगवाने के लिए  नंबरों पर संपर्क करे
7037478339

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *