उत्तर प्रदेश शामली

स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर निकाली रैली, हर घर तिरंगा अभियान के लिये किया जागरुक.

  1. स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर निकाली रैली, हर घर तिरंगा अभियान के लिये किया जागरुक.

कांधला : आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा से राष्ट्रभक्ति का रंग वह देश प्रेम की भावना मजबूत हो रही है स्कूली बच्चो ने तिरंगे हाथों में लेकर राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ कस्बे के सभी मार्गों पर यात्रा निकाली गई। इस दौरान मार्गों पर मौजूद लोगों में भी उमंग उमड़ रही थी।
दरअसल कांधला कस्बे मे शनिवार को S.S.M इंटरनेशनल अकादमी के छोटे छोटे बच्चों ने लंबी तिरंगा रैली निकाली है। हर घर तिरंगा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली को बच्चों ने सार्थक भी किया है।बिजली घर मार्ग स्थित जन्नत कालोनी से शुरू हुई तिरंगा रैली में छोटे छोटे बच्चों ने राष्ट्र ध्वज के लिए बड़े बुजुर्गों को संदेश दिया है। तिरंगा मेरी शान है, और झंडा गीत गाते बच्चों ने हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है।

रैली में साथ चल रहे शिक्षक और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तो जोश से लबरेज बच्चों ने पूरे कस्बे की हर गली, चौराहों को नाप डाला है। यह रैली मुख्य चौराहा,कैराना बस स्टेशन, बाईपास मार्ग आदि में होते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई है। रैली को स्कूल के रेहमान सुलेमानी ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *