उत्तर प्रदेश सहारनपुर

रिमझिम बरसात के बीच ईद उल अजहा पर मांगी देश मे अमन चैन की दुआ

विजिलेंस दर्पण टीम : ईद-उल-अजहा पर अकीदतमंदों ने रिमझिम बारिश में नमाज अदा कर मुल्क व जिले में अमन व भाईचारे की दुआ मांगी। ईदगाह में पानी भरने से लोगों की संख्या कम रही। ईदगाह में नायब काजी नदीम अख्तर व जामा मस्जिद में कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई।

 

रविवार को बारिश के चलते ईदगाह में पानी भर गया। नमाज से पहले ही नगर निगम की टीम पानी निकालने में जुटी रही। नमाज के समय से पहले ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की गयी। इस बार ईदगाह में लोगों की संख्या भी कम रही। नायब काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इसके पूर्व तकरीर में नायब काजी ने ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी को जायज बताते हुए कहा कि कुर्बानी से पूर्व इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कुर्बानी से बिरादराने वतन को ठेस न पहुंचे। उन्होंने त्योहार अमन व भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान करते हुए मुल्क व जिले में अमनो अमान की दुआ कराई। उधर जामा मस्जिद में इमाम कारी अरशद गोरा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश मे अमन व चैन की दुआ की गई। इस दौरान जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, मौहम्मद फैसल ज़ुबैरी, मौहम्मद नसीम, हाजी असगर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *