राष्ट्रीय

केरल का एक छोटा सा कस्बा मुन्नार मैनेजमेंट के लिए चर्चा में बना हुआ है

          केरल न्यूज़:- आज जब अधिकतर पर्यटन स्थल बढ़ते कचरे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अपने चाय के बागानों और प्राकृतिक दृस्यों के लिए मशहूर केरल के इदुक्की जिले का एक छोटा सा कस्बा मुन्नार, अपने प्रभावी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चर्चा में बना हुआ है।
          मुन्नार में रोजाना 7 टन कचरा निकलता है, जिसे लोगों के सहयोग से रीसायकल और प्रॉसेस कर लिया जाता है, ताकि मुन्नार को एक जीरो- वेस्ट टाउन बनाया जा सके।
          मुन्नार पंचायत के सेक्रेटरी टी.एन. सहजन कहते हैं कि उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से कहा कि वह कचरे को 3 अलग-अलग श्रेणियों में करके दें – डिग्रेडेबल वेस्ट, डाइपर व सैनिट्री नैपकिन और प्लास्टिक। साथ ही पंचायत ने यहां के निवासियों और आने वाले सैलानियों को उन चीज़ों को इस्तेमाल करने को कहा, जो आसानी से डिस्पोज़ की जा सकें।
          टी. एन. सहजन का कहना है, “पर्यटकों द्वारा फैलाया जाने वाला कचरा हमारे लिए एक बड़ी समस्या थी, इसलिए हमने इस समस्या से निपटने के लिए पूरे शहर में ग्रीन चेकपॉइंट बनाया, जहां पर ग्रीन आर्मी के सदस्यों द्वारा पर्यटकों से प्लास्टिक के समान को इकट्ठा कर लिया जाता है। साथ ही मुन्नार के सभी पर्यटन स्थलों पर ग्रीन पेट्रोलिंग टीम को भी नियुक्त किया गया है, जो उसी जगह पर पर्यटकों से कचरा इकठ्ठा कर लेते हैं।”
          साथ ही सभी पर्यटन स्थलों पर एक नंबर भेज दिया गया है, जिस पर संपर्क कर पर्यटक, कचरा ‘ग्रीन आर्मी’ के वालंटियर्स को दे सकते हैं।
          मुन्नार ग्राम पंचायत के प्रयासों और स्थानीय लीगों के सहयोग से मुन्नार आज एक प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त पर्यटन स्थल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *