राष्ट्रीय

शंकुतला कश्यप ने फील्ड में उतारी अपनी महिला टीम :- एन. के. पन्डित

 

 

          हिमाचल न्यूज़:- आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी कि महिला प्रकोष्ठ कि हिमाचल प्रदेश कि अध्यक्षा व राष्ट्रीय प्रमुख मन्त्री श्रीमती शंकुतला कश्यप ने अपनी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा, नवी खान, राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मन्त्री महिला प्रकोष्ठ श्रीमती हेमांगी गजानन नारवा, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह ठाकुर, सैयदा खान, सहित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सभी नेताओं का आभार प्रकट किया है ! उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी व कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए जो पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है मै उनकी उमीदों पर खरा उतरने कि कोशिश करुँगी !

आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी में हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह ठाकुर व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवी खान जी कि सहमति से हिमाचल प्रदेश में नियुक्तियों कि बौछार करते हुए अपनी महिला टीम को फील्ड में उतारकर उनकी नियुक्तियां करके प्रदेश स्तर का गठन करते हुए उनको जिम्मेदारियाँ सौंप दी !

उनकी नई टीम में मजबूत और पड़ी लिखी महिलाओं को जगह दी गयी जो 2022 के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जिताने कि क्षमता रखती हो ! उनकी नई टीम में श्यामा देवी वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव लता ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रियंका शर्मा, उमा देवी, सविता देवी, विजय भंडारी, गायत्री, कुब्जा देवी, तेजिंद्र कुमारी इन सबको प्रदेश सचिव के पद से नवाजा गया है ! इन सब महिलाओं की टीम से आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी का कुनबा और बढ़ा है निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा होगा ! इस बात कि जानकारी खुद हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता व कांग्रेस नेता एन. के. पन्डित ने मीडिया को देते हुए बताया कि AIRGCC के बढ़ते जनाधार से भाजपा खेमे में हलचल मच गयी है !

एन. के. पन्डित:- प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *