उत्तर प्रदेश शामली

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित कालू बाबा मंदिर में महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महर्षि कश्यप जयंती के मंच पर पत्रकार गुलवेज आलम को किया गया सम्मानित

 

कैराना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित कालू बाबा मंदिर में महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    मंगलवार को कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बे के पत्रकार गुलवेज़ आलम स्वतंत्र पत्रकार को पटका पहनाकर सम्मानित किया। पत्रकार संगठन कैराना के पदाधिकारी व सदस्यों को एक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक महर्षि कश्यप युवा समिति ने सभी पत्रकारों का स्वागत किया। महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम का संचालन दीपक बालान पत्रकार ने किया। दीपक बालान ने कहा कि महर्षि कश्यप हमारे आदर्श है। जिनकी आज जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष में प्रातः 8:00 हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रातः 10:00 सामाजिक चर्चा की गई। इसके उपरांत 11:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कस्बे जांबाज पत्रकार सुधीर चौधरी, संदीप इंसाफ, महेरबान अली, अहसान सैफी, सनव्वर सिद्दीकी, उस्मान चौधरी, इरफान चौधरी, पुनीत गोयल, शमशाद चौधरी, सुहेब अंसारी आदि पत्रकारों के साथ कस्बे ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *