उत्तर प्रदेश शामली

दुकानों के चबूतरों से सड़कों पर अतिक्रमण, दिनभर होता है ट्रैफिक जाम

दुकानों के चबूतरों से सड़कों पर अतिक्रमण, दिनभर होता है ट्रैफिक जाम

– अतिक्रमण हटाने को पालिका व प्रशासनिक अफसर नहीं करते कार्रवाई

 

कैराना। अतिक्रमण के चलते कस्बा बदसूरत हो गया है। सड़कें सिकुड़कर आधी रह गईं हैं। इससे कई सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल है। बाज़ार की प्रमुख सड़कों पर दिन में कई-कई बार जाम लगना आम बात हो गई है। नगर पालिका ने कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया लेकिन यह अभियान केवल औपचारिकता बन कर रह गया। कई अभियानों के बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं।

 

गौरतलब है कि कस्बे की अधिकतर सड़कों पर लोगों ने अपने भवन और दुकान सड़क तक बढ़ा कर बना रखे हैं। नालियां बंद है दुकानों की सीढ़ियां सड़क तक बनी हैं। इसके बाद भी दुकानदार अपनी दुकानों का आधा सामान निकाल कर दुकान के सामने लगा देते हैं। इससे सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है। ऊपर से सड़क किनारे रखे फल, जूस और चाय पान की दुकानें समस्याएं और ज्यादा बढ़ा रहीं हैं। यह हालत केवल एक दो सड़कों की नहीं बल्कि तकरीबन हर सड़क के हैं।

 

………………………….

 

बेसअर हुए अतिक्रमण अभियान

 

 

कस्बे के बाजार से अतिक्रमण हटाने का अभियान नगर पालिका और पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कई दफा चलाया गया। लेकिन कोई भी अभियान पूरी तरह कारगर साबित नहीं हुआ। हर बार अभियान को बीच में रोकना पड़ा या फुटपाथ पटरी से अतिक्रमण हटाकर अभियान समाप्त हो गया।

 

……………………………..

 

नगर में कई बार लगता है जाम

 

स्थानीय लोगो का कहना है कि अतिक्रमण के चलते नगर की मुख्य बाज़ार की सड़कों पर दिन में कई-कई बार जाम लगता है। स्थिति यह है कि मैन बाजार, पुराना बाजार, मेंढकी दरवाजा आदि पर दिन में कई-कई बार जाम लगता है। चंद मिनटों की दूरी को तय करने में आधे घंटे का समय तक लग जाता है। पेट्रोल अधिक खर्च होता है सो अलग। जाम के कारण मरीजों और प्रसव के लिए अस्पताल जाने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।

 

……………………………..

 

सड़कों की चौड़ाई कम हुई

स्ब में अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो जाने और वाहनों का लोड लगातार बढ़ने से हालत लगातार खराब होते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि बाजारों में चौड़ाई वैसे भी बहुत कम है, ऊपर से सड़क के दोनों ओर भारी अतिक्रमण के कारण हालत और ज्यादा बिगड़ गए हैं। यह सभी सड़कें बेहद व्यस्त रहती हैं।………………………..

सामान रखकर सड़क भी कर दी खत्म

स्बे के बाजार में दुकानदारों ने अब सड़क पर भी कब्जा कर लिया है। सड़क पर वाहनों और पब्लिक के निकलने के लिए बमुश्किल हो गया है। वहीं मैन बाजार रोड का बुरा हाल है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे सड़कों पर कब्जा हो गया है। अतिक्रमणकारी बेखौफ नगर की सूरत को बिगाड़ रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई के नाम पर कभी कभार सिर्फ रस्म अदा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *