उत्तर प्रदेश सहारनपुर

थाना सदर बाजार पुलिस ने झगड़े के चार आरोपियों को भेजा जेल

दो आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद

सहारनपुर न्यूज़। सोमवार को पुलिस ने झगड़े के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। झगड़े के दो आरोपियों के पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ। पुलिस ने झगड़े के नामजद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में सोमवार को उप निरीक्षक विजय सिंह, कॉन्स्टेबल अनुज, योगेश, कपिल ढाका, सतीश, प्रदीप, पुष्पेंद्र व मनोज की टीम ने झगड़े के चार आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सेंट्रल पार्क न्यू राधाकृष्ण कॉलोनी से 1. रजत सिंह पुत्र राजेन्द्र निवासी सिंहखेडा थाना रामपुर मनिहारन,2. सागर बालियान पुत्र सतीश चन्द निवासी मुकुंन्दपुर थाना तितावी जनपद, मु0नगर। 3. निखिल मलिक उर्फ निक्कू पुत्र संजीव निवासी ग्राम लाख थाना शामली कोतवाली, शामली 4.अनुराग पुत्र रामबीर सिंह निवासी रोशनपुर थाना नकुड, सहारनपुर को गिरफ्तार किया। दो आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। वादिया खुशबू पत्नी ललित धीमान नि0 स्टार पेपर मिल रोड, विनय बिहार हिम्मतनगर की लिखित तहरीर पर थाने में मु0अ0सं0172/22 व 173/22 धारा 3/25 व 307/323/504/506 के तहत तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *