उत्तर प्रदेश सहारनपुर

-गाय के गोबर से निर्मित दियो की बिक्री के लिए निगम ने लगाये स्टाल

 

निगम परिसर में गाय से निर्मित दियो के स्टाल की शुरुआत कराते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह

गोबर से पेंट बनाने का संयत्र लगायेगा नगर निगम

सहारनपुर। लोगों को इको फ्रेंडली बनाने के लिए नगर निगम जल्दी ही एक और कदम उठाने जा रहा है। नगर निगम गाय के गोबर से पेंट बनाने का संयत्र लगायेगा। यह पेंट न केवल इको फ्रेंडली होगा बल्कि लोगों को घातक बीमारी वाले जीवाणुओं से बचाने में भी मदद करेगा। नगरायुक्त ने सोमवार को नगर निगम परिसर में गाय से निर्मित दियों के स्टॉल का भी शुभारंभ किया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने यह जानकारी आज नगर निगम परिसर में गोबर से बनाये गए दियों में रुचि रखने वाले लोगों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम पर्यावरण संरक्षण के लिए सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। वृक्षारोपण के अलावा निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गाय के गोबर से इको फ्रेंडली दिये बनाकर उन्हें स्टालों पर विक्रय कराया गया है। गौमूत्र से गोनाइल और गोबर से जैविक खाद बनाया जा रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम नयी तकनीक पर आधारित गाय के गोबर से पेंट बनाने का संयत्र लगाने पर विचार कर रहा है। संयत्र के सम्बंध में तकनीकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। उसके बाद इस दिशा में काम शुरु कर दिया जायेगा।
         नगरायुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा आज दिल्ली रोड और निगम परिसर में गाय से बने गोबर के दियो की बिक्री के स्टाल लगवाये है। गोबर से निर्मित दियो में लोगों ने काफी रुचि दिखायी। इन स्टॉलों पर करीब पंद्रह हजार रुपये के दियों की बिक्री की गयी। उन्होंने बताया कि ये दिए पूरी तरह इको फ्रेंडली हैं और जलाने के बाद इन्हें खाद के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरामैन:- शहज़ादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *