राष्ट्रीय सहारनपुर

शहीद निषान्त शर्मा के पिता को निगम द्वारा किया गया सम्मानित

शहीद निषान्त शर्मा के पिता को निगम द्वारा किया गया सम्मानित
————————————————————–
     सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेले की सांस्कृतिक संध्या अनूठी, अनुपम और बेमिसाल रही। दीपोत्सव पर आधारित गणेष वंदना के साथ हुई संध्या की शुरूआत जहाँ दर्षकों पर एक अमिट छाप छोड़ गयी, वहीं समापन पर प्रस्तुत ध्वज गीत के दौरान वंदे मात्रम का उद्घोष दर्षकों में राष्ट्रीयता के भाव जागृत करने के साथ नया जोष भी भर गया। पूरा जनमंच सभागार दर्षकों के हाथों में लहराते तिरंगे ध्वजों के बीच वंदे मात्रम के उद्घोष से देर तक गूंजता रहा।
     निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, मेयर संजीव वालिया, भाजपा के प्रदेष मंत्री चन्द्र मोहन, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
     मुख्य अतिथि प्रदीप चौधरी और प्रदेष मंत्री चन्द्र मोहन ने पूरे प्रदेष में आयोजित किए जाने वाले दीपावली मेलों का उद्देष्य बताते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेष सरकार समाज के आखिरी पायदान पर बैठे हर व्यक्ति तक विकास की बयार पहुँचा रही हैं। मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा ‘अखनूर’ के अमर शहीद निषान्त शर्मा के पिता जोगेन्द्र शर्मा को शॉल औढ़ाकर सम्मानित किया गया और शहीद निषान्त को भावांजलि अर्पित की गयी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा को भी अतिथियों द्वारा शॉल औढ़ाकर सम्मानित किया गया।
     सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत रंजना नैब के दिषा निर्देषन में वैष्णवी नृत्यालय द्वारा दीप नृत्य और गणेष वंदना से हुई। इस प्रस्तुति ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। सुषमा बजाज व चंचल सैनी के निर्देषन में बजाज इन्टरनेषनल स्कूल द्वारा स्वागत नृत्य अनुपम और प्रषंसनीय रहा। षिवानी सिंघल के निर्देषन में ओम डांस एकेडमी की प्रस्तुति माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर वध तथा लावणी, बैली और गरबा के साथ महाराष्ट्रीयन नृत्य की प्रस्तुति भी शानदार रही। आषीष शर्मा के बैली डांस पर पूरा सभागार बार-बार तालियों से गंूजता रहा। रष्मि टेरेंस और वैषाली के निर्देषन में फ्यूजन डांस एकेडमी द्वारा बॉलीवुड नृत्य ने दर्षकों का जहाँ भरपूर मनोरंजन किया, वहीं राहुल सक्सेना के निर्देषन में आर0नटराज डांस एकेडमी की पंजाबी नृत्य और भांगड़ा की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। शीतल त्यागी के निर्देषन में विरद् कला केन्द्र की प्रस्तुति 52 गज का दामन (हरियाणवी नृत्य) ने दर्षकों की खूब वाहवाही लूटी।
     मदन भारती और उनकी टीम के निर्देषन में ध्वज गीत लोगों के मन में अन्त तक राष्ट्रीयता के भावों का संचार करता रहा और सभागार वंदेमात्रम के उद्घोष से गंूजता रहा। संदीप शर्मा द्वारा लिखित, निर्देषित स्वच्छता पर आधारित शॉट फिल्म दर्षकों को सरकार के स्वच्छता के संदेष को पहुँचाने के साथ-साथ जीवन में स्वच्छता की अनिवार्यता का महत्व भी बता गयी। रष्मि टेरंेस के निर्देषन में यूनिफैड फैषन हर्ब्स और एरॉन एजुकेषन वैलफेयर सोसायटी की परिधान प्रस्तुति सहारनपुर जैसे छोेटे शहर में ‘‘विवाह कॉस्ट्यूम’’ के साथ फैषन शो की एक शानदार प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का संचालन राकेष शर्मा व संदीप शर्मा ने किया। समारोह में निगम के सभी अधिकारी व अनेक पार्षदों सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
May be an image of standing

                                                                         रिपोर्ट:- मुहम्मद सलमान
                                                                         ब्यूरो चीफ जिला सहारनपुर 

                                                                              कैमरामैन:- शहज़ादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *